Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमल्लीताल में शव मिलने से हडकंप, सीने में तीन गोली लगने से...

मल्लीताल में शव मिलने से हडकंप, सीने में तीन गोली लगने से मौत

देहरादून: शुक्रवार की सुबह मल्लीताल क्षेत्र में स्थित गोपाला सदन में एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही एसएसपी पंकज भट्ट समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए | मृतक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है | शव के पास से पुलिस ने तमंचा और एक खोखा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर लोगों ने युवक के शव को देखते ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाल प्रीतम सिंह तुरंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

मृतक सौरभ पांडे राजस्थान का रहने वाला है | युवक ने हत्या की है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त युवक यहां कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जिस मकान के पास शव पड़ा मिला वहां विजिलेंस अधिकारी अनिल पांडे का परिवार रहता है। हालांकि आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात से इंकार किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments