Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसाबस खाई में गिरी, दो की मौत,40 चोटिल

बस खाई में गिरी, दो की मौत,40 चोटिल

हरिद्वार: चंडी चैक के समीप बुधवार सुबह  41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक बच्ची की मौत होने की खबर है।  पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार चंडी चैक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं बस के पलटने से उसमें सवार 35 से 40 सवारी घायल हो गए हैं।

बस में सवार करीब 40 सवारी चोटिल हो गए । घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस पलटने से डेढ़ साल के बच्चे और कंडक्टर की मौत हो गई है। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इसमें से चार लोगों को हेड इंजरी के चलते एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं पांच लोगों को फ्रैक्चर आया है। बस के पलटने के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि चार गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments