Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसामैक्स और ट्रक की टक्कर,दो की मौत,आठ घायल

मैक्स और ट्रक की टक्कर,दो की मौत,आठ घायल

देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप देर रात मैक्स और ट्रक की टक्कर में दो लोग की मौत और आठ लोग घायल हो गए। मैक्स में सवार सभी श्रद्धालु थे, जो केदारनाथ धाम में दर्शन कर वापस आ रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग, गूलर के पास एक मैक्स व ट्रक की आपस मे टक्कर होने से मैक्स में कुल सवार 10 लोग में से आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 सेवा से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों मृतकों के शव एसपीएस सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजे गए। यहां पोस्टमार्टम करके इनके शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मृतकों में आनंद कलवार पुत्र मोहन कलवार (22 वर्ष),निवासी दिल्ली, और मैक्स चालक शामिल है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में विवेक कलवार निवासी बीरगंज नेपाल ,साहिल कलवार , रोहित, गुलशन कानू,अविनाथ कलवार, रंजन, आदित्य कानू सभी निवासी नेपाल, ट्रक चालक विकी कलवार ,निवासी-वुलनी बेहड सहारनपुर यूपी शामिल है।

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मैक्स में सभी श्रद्धालु सवार थे जो केदारनाथ के दर्शन करके ऋषिकेश लौट रहे थे और ट्रक श्रीनगर की ओर जा रहा था। बाबा के धाम में मत्था टेककर आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments