Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलव जिहाद की आग में झुलसा उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ व डुण्डा बाजार बंद

लव जिहाद की आग में झुलसा उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ व डुण्डा बाजार बंद

-व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने निकाला जुलूस

उत्तरकाशी: पुरोला में सामने आए लव जिहाद के मामले को लेकर पहाड़ के लोगों का आक्रोश थमता नहीं दिख रहा है। इस घटना के विरोध में पूरा जनपद गुस्से की आग में सुलग रहा है। पुरोला की यह आग अब उत्तरकाशी, बड़कोट, मोरी और नौगांव से चिन्यालीसौड़ और डुण्डा तक पहुंच चुकी है। इस घटना के विरोध में आज व्यापारियों ने चिन्यालीसौड़ और डुण्डा का बाजार बंद रखा तथा शासनकृप्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए जुलूस प्रदर्शन निकाला, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि 10 दिन पूर्व पुरोला में दो मुस्लिम युवकों द्वारा एक स्कूली छात्रा को बहलाकृफुसलाकर भगाने का प्रयास किया गया था जिन्हें क्षेत्र के लोगों द्वारा पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में भारी संख्या में गैर हिंदू समुदाय के लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं जिनके द्वारा पहाड़ की भोली भाली लड़कियों व महिलाओं को निशाना बनाने का काम किया जा रहा है। इन लोगों की मांग है कि जनपद पुलिस और प्रशासन बाहर से आए इन लोगों का सत्यापन करें और अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर किया जाए।

इस घटना को लेकर लंबे समय से पुरोला में धरने प्रदर्शन किए गए जिसके बाद अब यह लव जिहाद की आग पूरे जनपद को अपनी चपेट में ले चुकी है। अभी बीते 2 जून को उत्तरकाशी के बाजार बंद रखकर यहां के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किए गए थे वहीं इससे एक दिन पूर्व बड़कोट और नौगांव के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था लेकिन इस विरोध प्रदर्शन की आग अभी भी थमती नहीं दिख रही है। आज चिन्यालीसौड़ व डुण्डा के व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में बाजार बंद रखा और बाजार में जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि यह हमारी मां बहनों की इज्जत का सवाल है जब तक इन बाहरी लोगों को क्षेत्र से बाहर नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 2 दिन पूर्व कुछ लोगों ने पूरे क्षेत्र में मुस्लिम दुकानदारों की दुकानों पर 15 जून तक दुकाने खाली करने का नोटिस चस्पा कर दिए गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा हटाया गया था और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उससे पूर्व पुरोला से 40कृ45 दुकानदारों के पलायन कर रातोंरात भाग जाने की खबरें भी आई थी। पुरोला की इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है जिसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments