Latest news
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डजल्द होगी 1500 कांस्टेबलों की भर्तीः सीएम धामी

जल्द होगी 1500 कांस्टेबलों की भर्तीः सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस फोर्स में जल्‍दी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दूरसंचार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो भर्ती गतिमान चल रही है जल्दी ही उसके परिणाम भी जारी किए जाएंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नवनियुक्त भर्ती हुए 55 नागरिक पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी और फायरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को तत्काल भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए। एसटीएफ की जांच में नकल की बात सामने आई। जांच के बाद आरोपित इस टाइम जेल में बंद हैं।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ। इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने नकल विरोधी कानून का ड्राफ्ट मांगा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी बच्चे के साथ धोखा नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने नए भर्ती हुए जवानों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments