Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी हुए भागवत कथा में शामिल,बोले.. ऐसे स्थानों पर आने का...

सीएम धामी हुए भागवत कथा में शामिल,बोले.. ऐसे स्थानों पर आने का अवसर ईश्वर कृपा से ही संभव

रूद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा गांधी पार्क में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने आध्यात्मिक प्रचार सामाग्री, आयुर्वेदिक उत्पाद आदि स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए प्रकल्प प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ दीप प्रज्जवलित किया।

इस मौके पर धामी ने कहा कि ईश्वर की कृपा के बिना पत्ता एवं कण तक ईधर से उधर नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर आने का अवसर ईश्वर की कृपा से ही संभव है, अन्यथा कोई समस्या या उत्पन्न हो जाती है जिससे व्यक्ति चाह कर भी नहीं पहुॅच पाता है। उन्होंने राज्य की खुशहाली, समृद्धि, आपदाओं से मुक्ति के साथ ही चहुॅमुखी विकास की कामना की तथा सन्तों का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर सर्वश्री आशुतोष महाराज जी, स्वामी उमेशानन्द, साध्वी रबिया भारती, कथावचक वैष्णवी भारती सहित क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ आशीष भटगाई, अपर जिलधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments