Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदेश में महंगाई वाले दस राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर, जानिए...

देश में महंगाई वाले दस राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर, जानिए और नौ राज्यों के नाम

देहरादून: महंगाई पुरे देश का मद्दा हैI ऐसे में चुनाव के समय में जनता को महंगाई कम करने का दिलासा देकर पार्टियों ने वोट बटोरने की पूरी कोशिश कीI उत्तराखंड की चुनावी सियासत को गरमाने वाली महंगाई नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही। राज्य के शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई। राज्य के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर 6.64 से बढ़कर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है, जो देश में सबसे अधिक है।

प्रदेश में दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हो चुकी है। केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस(एनएएसओ) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। देश में दिसंबर में महंगाई दर 5.59 प्रतिशत बढ़कर जनवरी में 6.01 प्रतिशत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर है।

राज्य               महंगाई दर 
हरियाणा         7.23
पश्चिम बंगाल   7.11
जम्मू कश्मीर    6.74
तेलंगाना/हिमाचल 6.72
उत्तरप्रदेश        6.71
मध्य प्रदेश        6.52
महाराष्ट्र           6.47
उत्तराखंड         6.38
कर्नाटक          6.20
झारखंड           6.19

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments