Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदबंगों की करतूत से ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, चौकी पर प्रदर्शन कर...

दबंगों की करतूत से ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, चौकी पर प्रदर्शन कर खटीमा-पीलीभीत मार्ग किया जाम

देहरादून: चुनावी रंजिशो के चलते मझोला के एक घर में करीब 12 दबंगों ने घुसकर एक परिवार को जमकर पीटा। जिसके बाद पीड़ित रिपोर्ट लिखने के लिए पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने तमंचे से फायर झोंक दिए। दबंगों की करतूत से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने राजनैतिक दलों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ डेढ़ बजे चौकी पर प्रदर्शन करते हुए खटीमा-पीलीभीत मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के बिना जाम नहीं खोलने की जिद पर अड़े रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खटीमा के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई। एएसपी ममता बोरा, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल नरेश चौहान ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया और धरने पर बैठे लोगों को जबरन उठाया। इस बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौके पर पहुंच गए। वह मंगलवार को पीलीभीत में थे। उन्होंने कोतवाल नरेश चौहान से इस संबंध में पूछताछ की और कहा कि पीड़ित परिवार को हर हालत में न्याय मिलना चाहिए। किसानों से संबंधित मामलों में पुलिस की सही भूमिका रहनी चाहिए। कोतवाल चौहान ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपराधी शीघ्र गिरफ्तार होंगे। इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments