Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
HomeUncategorizedभारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी, प्रियंका गांधी वाड्रा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी, प्रियंका गांधी वाड्रा

देहरादून: भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में बुधवार को शामिल होंगी| जब यात्रा महाराष्ट्र से होकर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी तो वह राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेंगी|

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट करके बताया कि दो दिनों के ब्रेक के बाद, भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और प्रियंका गांधी वाड्रा चार दिनों की यात्रा में शामिल होंगी। सोनिया गांधी इससे पहले कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। वह कुछ दूर तक राहुल गांधी और अन्य यात्रियों के साथ चली थीं, यह पहली बार होगा जब भाई-बहन की जोड़ी भारत जोड़ो यात्रा में एक साथ चलेगी।

बता दे कि भारत जोड़ो यात्रा पहले ही तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है। यह यात्रा कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई थी और अगले साल कश्मीर में समाप्त होगी। कांग्रेस ने पहले एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल मार्च का सबसे लंबा मार्च है। भारत जोड़ो यात्रा को देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से समर्थन मिल रहा है और प्रतिक्रिया दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments