Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी ने सौंपे 71,000 नवनियुक्त कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने सौंपे 71,000 नवनियुक्त कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले के तहत युवाओं को बड़ा तोहफा दिया| पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 71,000 नवनियुक्त कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर पीएम मोदी ने इन कैंडिडेट्स को संबोधित भी किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह नई जिम्मेदारी एक खास दौर में मिल रही है। उन्होंने कहा देश अमृत काल में प्रवेश कर गया है। इस संकल्प को प्राप्त करने के लिए आप देश के ‘सारथी’ बनने जा रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये विशाल रोजगार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह गवर्नमेंट जॉब देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। रोजगार मेले में पीएम मोदी ने कहा कि देश की बाकी जनता के सामने आप सभी जो इस नई जिम्मेदारी को उठाने जा रहे हैं, उन्हें एक तरह से केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने आज ‘कर्मयोगी भारत’ टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को भी लॉन्च किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इसमें कई तरह के ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं। इन ऑनलाइन कोर्सेस का छात्रों को जरूरी फायदा मिलेगा। इससे आपकी स्किल भी अपग्रेड होगी और भविष्य में आपको अपने करियर में भी काफी लाभ होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments