Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डऔली में भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद 2024 शुरू

औली में भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद 2024 शुरू

देहरादून। हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सेना अपने मित्र देशों की सेना के साथ ज्वाइंट सैन्य अभ्यास कर रही है। 30 सितंबर से उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के औली में भारतीय सेना और कजाकिस्तानी सेना के जवानों का संयुक्त युद्ध अभ्यास शुरू हो गया है। इस संयुक्त युद्ध अभ्यास का समापन 13 अक्टूबर को होगा।
भारतीय सेवा के जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक, यह भारत और कजाकिस्तान के बीच में आठवां ज्वाइंट सैन्य अभ्यास है, जिसे काजिंद 2024 नाम दिया गया है। इस अभ्यास के लिए बीती 28 सितंबर को कजाकिस्तान आर्मी का एक डेलिगेशन दिल्ली में लैंड हुआ था, जो कि कल यानी 29 सितंबर को ज्योतिर्मठ पहुंचा। आज यानी 30 सितंबर से ज्वाइंट सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है। ये युद्धाभ्यास आगामी 13 अक्टूबर तक चलेगा।
भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल मनीष श्रीवास्तव के अनुसार, भारतीय सेना हर साल अपने मित्र देशों की सैन्य क्षमता के साथ खुद को अलाइन करते हुए ज्वाइंट सैन्य अभ्यास करती हैं। कर्नल मनीष श्रीवास्तव बताते हैं कि इस तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों देशों की आर्मी को एक दूसरे के साथ काम करने का मौका मिलता है। इस दौरान कई सारी चीज एक दूसरे से सीखने को मिलती हैं।
उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ हमें दूसरे देश की आर्मी से काफी कुछ सीखने को मिलता है, तो वहीं दूसरे देश के आर्मी भी हमारे ऑपरेशन के तौर तरीके से काफी सीखती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यास से जहां एक तरफ दोनों देशों के मैत्री संबंध और मजबूत होते हैं तो संयुक्त सैन्य अभ्यास विश्व में शांति और अमन का संदेश देने में भी कामयाब रहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments