Latest news
मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्वाइनिंग से भाजपा का धारचूला विजय अभियान शुरू दून में रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर विशेषज्ञों ने की विस्तृत चर्चा “फूलदेई” पर मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति से महका भाजपा मुख्यालय एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखण्डसचिवालय के सभी विभागों के लोक सूचना अधिकारियों के लिए सूचना अधिकार...

सचिवालय के सभी विभागों के लोक सूचना अधिकारियों के लिए सूचना अधिकार कार्यशाला आयोजित

देहरादून। सचिवालय के लोक सूचना अधिकारियों को आरटीआई की बेहतर जानकारी हेतु प्रोत्साहित करते हुए सीएस राधा रतूड़ी ने कहा कि सूचना के अधिकार के मजबूत होने से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता है। आरटीआई से सरकारी कार्मिकों में ईमानदारी से कार्य करने की प्रवृति बढ़ती है। सूचना का अधिकार अधिनियम आने से नागरिकों को सरकार के कार्याे की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार मिला है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सूचना आयोग द्वारा सचिवालय के सभी विभागों के लोक सूचना अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखण्ड सूचना आयोग द्वारा सचिवालय के विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों हेतु आरटीआई पर यह कार्यशाला आयोजित करना सराहनीय पहल है। आरटीआई की बेहतर जानकारी होने से लोक सूचना अधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन अधिक कुशलता से कर पाएंगे। इससे अधिक से अधिक अपीलों का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर ही हो जाएगा। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि जिला स्तर तथा विभागीय स्तर पर भी आरटीआई पर कार्यशालाओं को आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने आयोग के कार्यों को अधिकाधिक ऑनलाइन करने की बात कही जिससे अधिकाधिक पारदर्शिता बढ़ेगी तथा दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। कार्यशाला में सूचना आयुक्त योगेश भट, सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments