Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशा ना करने की दी...

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशा ना करने की दी गई प्रेरणा

देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रती संस्थान की युवा शाखा युवा परिवार सेवा समिति द्वारा रविवार को नशा उन्मूलन के ऊपर अपने बोध प्रकल्प के अंतर्गत सहयोग नामक कार्यक्रम किया।  कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशा ना करने की प्रेरणा दी गई। तत्पश्चात युवा परिवार के स्वयंसेवी वीरेंद्र चमोली द्वारा युवाओं को प्रेरणादायक संबोधन दिया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महानगर उपाध्यक्ष संतोष सेमवाल उपस्थित रहे। सिद्धार्थ अग्रवाल जी ने बताया कि कैसे नशा जहर के रूप में समाज को बर्बाद कर रहा है।
इसके बाद युवा परिवार द्वारा एक जागरूकता रैली गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए क्रॉस रोड मॉल, सर्वे चैक तक निकाली गई। कार्यक्रम का समापन पुनः गांधी पार्क में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य प्रबंधन में सौरभ गौनियाल, रोहन चंद, मनीष चावरिया और नितिन कुमार उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments