Latest news
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने हाथीबड़कला स्थित काली माता मंदिर परिसर में चलाया सफाई...

मंत्री जोशी ने हाथीबड़कला स्थित काली माता मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथी बड़कला स्थित काली माता मंदिर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में साफ-सफाई की और श्रमदान किया।
    गौरतलब 30 दिसंबर को अयोध्या से प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के लोगों से मकर संक्रांति के दिन से छोटे-मोटे तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का अभियान चलाने का आव्हान किया गया था। जिसके निमित आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काली माता मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 500 वर्षो का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा आज पूरा देश राममय है। देशभर में उत्साह मनाया जा रहा है।  
     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा अब कुछ ही दिन शेष रह गए है, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने महल में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा 22 जनवरी को भगवान राम का अपने जन्म स्थान में विराजमान होना प्रत्येक देश के लिए गौरव की बात है।
     इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी शादी की 39वीं वर्ष गांठ पर धर्म पत्नी निर्मला जोशी के साथ काली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर मां काली का आशिर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,महानगर उपाध्यक्ष डा. बबिता सहोत्रा, कार्यकर्म स्योजग मंडल मंत्री राकेश चड्ढा,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता,मोहन बहुगुणा, अशोक गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, प्रमोद थापा, ओम प्रकाश बावड़ी, हेमंत जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments