Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में जमीन और भवनों का दाखिल खारिज करवाना हो सकता है...

देहरादून में जमीन और भवनों का दाखिल खारिज करवाना हो सकता है महंगा

देहरादून: देहरादून नगर क्षेत्र में जमीन और भवनों का दाखिल खारिज करवाना महंगा हो सकता है। दाखिल खारिज की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड या कार्यकारिणी की बैठक में लाएगा। गुरुवार को मेयर की अध्यक्षता में आयोजित अफसरों की बैठक में यह फैसला किया गया है।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि अभी तक दाखिल खारिज की फीस 150 रुपये है। जबकि, नगर निगम का खर्चा 500 से 700 रुपये तक आ जाता है। अभी तक दून नगर निगम में हर महीने करीब 400 दाखिल खारिज होते हैं। कई बार एक से ज्यादा नोटिस भेजने पड़ते हैं, जिसमें बहुत खर्चा होता है। कई निकायों में दाखिल खारिज की फीस पांच हजार रुपये तक है। ऐसे में नगर निगम भी फीस बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इसका प्रस्ताव बोर्ड या दून नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में लाया जाएगा।

साथ ही मेयर ने हाउस टैक्स वसूली की समीक्षा भी की। उन्होंने 50 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। हाउस टैक्स अनुभाग के अफसर-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिन्होंने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया है, उनको जल्द नोटिस भेजे जाएं। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली भी थे।

देहरादून में नगर निगम दाखिल खारिज की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करने से पहले उत्तराखंड के बाकी नगर निकायों में ली जा रही फीस का भी अध्ययन करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments