Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिजेपी नड्डा और नितिन गडकरी का उत्तराखंड दौरा हुआ तय

जेपी नड्डा और नितिन गडकरी का उत्तराखंड दौरा हुआ तय

देहरादून: उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया हैं। नड्डा छह फरवरी को उत्तरकाशी जाएंगे, जबकि गडकरी सात फरवरी को देहरादून में भाजपा के दृष्टिपत्र को जनता को समर्पित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह फरवरी को हरिद्वार संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में जनता से वर्चुअली संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह फरवरी को उत्तरकाशी में सभा को संबोधित करने के साथ ही लोगो के घर जाकर उनसे संपर्क करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सात फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के दृष्टिपत्र को लांच करेंगे। इसके बाद उनका कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क का कार्यक्रम है। चौहान ने बताया कि, पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों के उत्तराखंड दौरे भी चुनाव के दृष्टिगत तय किए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments