Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वर्चुअली सभा को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वर्चुअली सभा को करेंगे संबोधित

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में किच्छा और हरिद्वार जिले में ज्वालापुर पर अपनी छोटी सभाओं के साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों के 140 स्थानों पर कार्यकर्त्‍ताओं को वर्चुअली संबोधित कर जीत का मंत्र देंगे। किच्छा में मंडी में राहुल किसानों के बीच जाएंगे। किसानों को लुभाने के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास कर रही है। जिसके चलते राहुल किसानों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही पार्टी ऋण माफी का वायदा कर किसानों को रिझाने की कोशिश करती रही है। किच्छा के बाद शनिवार अपराह्न करीब चार बजे राहुल ज्वालापुर में जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में चुनावी सभा में शिरकत करेंगे। इस सभा में भी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक अधिकतम 1000 लोग उपस्थित रहेंगे। पार्टी की रणनीति राहुल की सभाओं के माध्यम से कांग्रेस बूथ स्तरीय कार्यकर्त्‍ताओं का मनोबल बढ़ाने की हैI

प्रदेश के चुनावी महासमर में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होते ही प्रचार प्रक्रिया जोरो पर है। पार्टी उम्मीद में है कि एंटी इनकंबेंसी का हथियार इस बार चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ जीत दिलाने में काम आएगा। इसलिए सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रचार अभियान छेड़ा गया है। कोरोना संक्रमण के कारण बड़ी सभाओं पर रोक लगी हुई हैI ऐसे में पार्टी की कोशिश यही रहेगी कि वर्चुअल सभाओं के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं और कार्यकर्त्‍ताओं तक पहुंचा जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments