Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसाभारी बारिश के बीच भूस्खलन से गौरीकुंड में भारी तबाही, तीन दुकानें...

भारी बारिश के बीच भूस्खलन से गौरीकुंड में भारी तबाही, तीन दुकानें बही, 13 लोग लापता

रूद्रप्रयाग: देर रात केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में डाट पुलिया के समीप तेज बारिश के बीच अचानक भूस्खलन होने के चलते तीन दुकाने बह गयी। हादसे में 13 लोग लापता बताये जा रहे है। सूचना मिलते ही आपदा प्रबन्धन विभाग मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन लापता हुए लोगो का कुछ पता नहीं चल सका है।

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गौरीकुंड के डाट पुलिया के समीप बीते रोज लगभग 11.30 बजे अचानक भूस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में आकर तीन दुकाने तो बही ही साथ ही दुकानों में सो रहे लगभग 13 लोग लापता हो गये।

सूचना मिलने पर आपदा प्रबन्धन टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि देर रात तक चले रेस्क्यू कार्य में लापता लोगों का कुछ पता नही चल सका है। सुबह होने पर सर्च अभियान एक बार फिर शुरू कर दिया गया।

केदारघाटी में देर रात से बारिश जारी है। दुकाने नेपाली मूल के लोगों के बतायी जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस घटना में लगभग 13 लोग लापता होने की आशंका है। बताया कि गौरीकुंड डॉट पुलिया के समीप भूस्खलन होने के कारण तीन दुकानें बह गयी है।

लापता हुए लोगों के नाम आशु उम्र 23 साल निवासी जनई, प्रियांशु चमोला पुत्र कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा, रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी, अमर बोहरा पुत्र मान बहादुर बोहरा निवासी नेपा, अनिता बोहरा पत्नी अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल, राधिका बोहरा पुत्री अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल, पिंकी बोहरा पुत्री अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल, पृथ्वी बोहरा पुत्र अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल, जटिल पुत्र अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल, वकील पुत्र अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल, विनोद पुत्र बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर व मुलायम पुत्र जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहारनपुर। लापता हुए सात लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे है। समाचार लिखे जाने तक आपदा प्रबन्धन टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments