Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा चुनाव: भजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र तैयार, आप दे रही अंतिम...

विधानसभा चुनाव: भजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र तैयार, आप दे रही अंतिम रूप

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस ने अपना अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है, आम आदमी पार्टी अपने घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे रही है। भाजपा अपना घोषणा पत्र आगामी दो फरवरी को केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में जारी करेगी। तो कांग्रेस भी पहली या दो फरवरी को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी।

भाजपा सभी 13 जिलों में चुनाव दृष्टि पत्र जारी करने का कार्यक्रम करेगी। पार्टी ने  सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से सुझाव प्राप्त करने के बाद घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के संयोजन में गठित घोषणा पत्र समिति को विधानसभा क्षेत्रों से 51279 सुझाव प्राप्त हुए, जबकि 27331 जन सुझाव उसे ऑनलाइन प्राप्त हुए। पार्टी को घोषणा पत्र के लिए 78,610 सुझाव मिले। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, घोषणा पत्र को तैयार करते समय समिति को प्राप्त जन सुझाव पर गौर किया गया। राज्य और समाज हित में जो सुझाव महत्वपूर्ण रहे, उन्हें घोषणापत्र में स्थान दिया गया। कौशिक के मुताबिक, दो फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी अपना घोषणापत्र प्रदेश की जनता को समर्पित करेगी। सभी 13 जिलों में भी कार्यक्रम होंगे, जिनमें पार्टी नेता दृष्टि पत्र को जनता समर्पित करेंगे। 

इसी क्रम में कांग्रेस भी शीर्ष नेताओं के अनुसार पहली या दो फरवरी को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। पार्टी ने इस बार घोषणापत्र को प्रतिज्ञापत्र के रूप में सामने लाने का संकल्प लिया है।घोषणापत्र के तहत उत्तराखंड का स्वाभिमान चारधाम-चार काम थीम पर पार्टी पहले ही चार प्रमुख घोषणाएं कर चुकी है। इसके तहत राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को गैस सिलिंडर पांच सौ रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त भार राज्य सरकार उठाएगी। इसके साथ ही पांच लाख परिवारों को हर साल 40 हजार रुपये की स्वावलंबन राशि देने और चार लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही गई है। एक अन्य घोषणा के तहत राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए हर गांव, हर द्वार तक पहुंचाने का वादा किया गया है।

कांग्रेस घोषणा पत्र स्निती के अध्यक्ष नवप्रभात ने बताया कि, कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तराखंड के विकास का दस्तावेज होगा, जो जनता की राय से ही तैयार किया गया है। यह सिर्फ घोषणापत्र नहीं, होगा, बल्कि कांग्रेस पार्टी के संविधान में वर्णित लोकतंत्र, समाजवाद और कल्याणकारी राज्य की मूल भावना के प्रति संकल्प होगा। 

समिति के संयोजक और पार्टी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पार्टी का घोषणापत्र प्रिंटिंग के लिए जा चुका है। केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं की उपलब्धता के हिसाब से पहली या दो तारीख को घोषणापत्र जारी किया जा सकता है।

आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर मुख्य घोषणा पत्र के अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करेगी। हालांकि चुनाव घोषणा से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच गारंटी दे चुके हैं। उत्तराखंड की सियासत में पहली बार 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लोगों से सुझाव लिए हैं। उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए बेहतर सुझाव को पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। पार्टी की घोषणा पत्र कमेटी सुझाव के आधार पर घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments