Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिअटल बिहारी बाजपेई ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना की पीएम मोदी कर...

अटल बिहारी बाजपेई ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना की पीएम मोदी कर रहे संवारने का काम: मदन कौशिक

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड राज्य की स्थापना को लेकर अटल बिहारी बाजपेई के योगदान की सराहना की, वहीं उन्होंने कांग्रेस को विकास विरोधी होने के साथ घोटालों की जननी बताया। इस दौरान कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीट बदलने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, हरीश रावत भगवान राम के नगर को छोड़ कुएं में चले गए।

भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जहां स्व. अटल बिहारी बाजपेई ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना की तो वहीं वर्तमान प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी इसे संवारने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने कभी अलग राज्य का समर्थन नहीं किया। बल्कि राज्य निर्माण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहे पर आंदोलनकारियों पर गोलिया चलाई गईं, उस पर कांग्रेस मौन ही नहीं संलिप्त भी थी। कहा कि कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही बल्कि वह स्केम की जननी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों के 10 साल घपले, घोटालों और स्टिंग ऑपरेशन के रहे। उसने कभी विकास का खाका नहीं खींचा। नेहरु, इंदिरा, राजीव और मनमोहन सरकार में कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी खत्म नहीं की।

कांग्रेस राज में रक्षा बजट घटा दिया गया।  मोदी सरकार ने गरीबों को घर और काम देने की योजनाएं बनाईं। उनके खाते खोले। रक्षा बजट भी बढ़ाया। कौशिक ने भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। कहा कि कोविडकाल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अवस्थापना के ढांचे को बढ़ाया गया। पत्रकार वार्ता में सांसद नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भी उपस्थित थीं।

इसके अलावा कौशिक ने हरीश रावत के रामनगर विधानसभा सीट को बदलकर लाल कुआं से चुनाव लड़ने को लेकर तंज भी कसा, उन्होंने कहा कि, वह भगवान राम के नगर को छोड़ अब कुएं में चले गए हैंI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments