Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डयातायात को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस की वालंटियर स्कीम तैयार

यातायात को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस की वालंटियर स्कीम तैयार

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही यातायात की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस की वालंटियर स्कीम का मन बनाया है। इसके तहत अब वालंटियर के रूप में 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी शख्स यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस से जुड़कर मदद कर सकता है।

यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया की ऐसे स्वयंसेवक यातायात संचालन, यातायात जागरूकता आदि कामों में पुलिस की मदद कर सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति को यातायात निदेशालय की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर बने उत्तराखंड ट्रैफिक वॉलेंटियर फॉर्म को भरना होगा। सही जानकारी के साथ भरकर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा अपना फार्म डाक द्वारा यातायात निदेशालय, उत्तराखंड कचहरी रोड देहरादून भेज सकते हैं। साथ ही यातायात निदेशालय, उत्तराखंड कचहरी रोड देहरादून में प्रस्तुत होकर भी भरा जा सकता है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments