Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा सत्र: रूट डाइवर्ट होने से आम जनता को करना पड़ा परेशानियों...

विधानसभा सत्र: रूट डाइवर्ट होने से आम जनता को करना पड़ा परेशानियों का सामना

देहरादून: विधानसभा सत्र के चलते लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। रूट डाइवर्ट होने से आम जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है I

पुलिस ने दोपहर 12 बजे रिस्पना के पास हरिद्वार रोड पर बैरेकेटिंग लगाकर ट्रैफिक बंद किया। कुछ देर के लिए पैदल चलने वाले लोग बैरकेटिंग के नीचे से घुसकर आवाजाही करते दिखे। लेकिन जैसे ही विभिन्न संगठनों के कूच शुरू हुए, पुलिस ने पैदल लोगों की आवाजाही भी बंद कर दी थी।

लोगों को गलियों से होकर एक से डेढ़ किमी की अतिरक्त दूरी तय करनी पड़ी। रिस्पना की तरफ से आने वाले लोग रिस्पना नगर और राजीव नगर से होकर धर्मपुर पहुंचे। वहीं, धर्मपुर की तरफ से जाने वाले लोगों को गलियों से आवाजाही करनी पड़ी।

वहीं विक्रम में आवाजाही करना भी सवारिओं को भारी पड़ रहा है I विक्रम चालक रूट लम्बा होने के चलते सवारियों से अधिक किराया वसूल रहे है I जिस कारण इस चिलचिलाती गर्मी में सवारियों को काफी मस्सकत करनी पड़ रही है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments