Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा पर किया शब्दों...

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा पर किया शब्दों का वार

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ लगातार तीसरे दिन जारी है I जिसके चलते देशभर में कांग्रेस नेता हंगामा और व‍िरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूछताछ के तीसरे द‍िन यानी आज इस मामले में समाजवादी पार्टी के मुख‍िया अख‍िलेश यादव ने भाजपा सरकार के ख‍िलाफ व‍िरोध दर्ज करते हुए ट्वीट कर केन्‍द्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय पर न‍िशाना साधा है।

सपा मुख‍िया अख‍िलेश यादव ने ट्वीट करते हुए ईडी का फुल फार्म एग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी बताया। अख‍िलेश ने कहा क‍ि, ED का मतलब अब ‘Examination in Democracy’ बन गया है। राजनीति में विपक्ष को ये परीक्षा पास करनी होती है। जब सरकार स्वयं फेल हो जाती है तब वो इस परीक्षा की घोषणा करती है। जिनकी तैयारी अच्छी होती है वो न तो लिखा-पढ़ी की परीक्षा से डरते हैं, न मौखिक से… और कभी डरना भी नहीं चाहिए।

बता दें क‍ि नेशनल हेराल्ड मामले में वायनाड से सांसद राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की टीम लगातार आज तीसरे दिन पूछताछ कर रही है। ईडी ने राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को समन भेजा था लेकिन सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से पूछताछ में शामिल नहीं हो पाई। ईडी की पूछताछ करने के वि‍रोध में कांग्रेसी नेता जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments