Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग अलर्ट: राज्य के तीन जिलों में तेज बारिश संग हवाओं...

मौसम विभाग अलर्ट: राज्य के तीन जिलों में तेज बारिश संग हवाओं के चलने की संभावना

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने देहरादून समेत नैनीताल व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश के होने की संभावना जताई है| साथ ही उन्होंने मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेने की सम्भावना जताई हैं।

पिछले काफी दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत देने वाली जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ में तेज बारिश संग हवाओं के चलने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं बारिश संग बिजली भी गिर सकती है। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून समेत नैनीताल व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेेंगे। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का दबाव बन रहा, जिससे भारी बारिश की संभावना है।

डीएम का कहना है कि अब जबकि मानसून एक दो दिन में दस्तक देने वाला है, ऐसे में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाए। सभी एसडीएम को हिदायत दी गई कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे और किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को संभालेंगे, ताकि दिक्कत न हो।

डीएम का कहना है कि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों, कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments