Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसातारों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा लाइनमैन

तारों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा लाइनमैन

हल्द्वानी: राजपुरा निवासी राकेश राय विद्युत विभाग में ठेकेदार प्रणाली के अंतर्गत लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को राकेश घर से काम के लिए निकले थे। उनके साथी विपिन ने बताया कि लाइनों से जंपर हटाने के लिए करीब 11.30 बजे शटडाउन लिया गया था। आंवला चैकी के पास स्थित एक बिजली पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक किया जा रहा था।
इसी दौरान इनवर्टर बैक का करंट आने की वजह से लाइनमैन राकेश बिजली करंट की चपेट में आ गया और तारों पर ही झूलने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बचाने के प्रयास किए और किसी तरह राकेश को तारों की चपेट से छुड़ाते हुए नीचे गिराया। हादसे में राकेश की जान बाल बाल बची।

मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के एमएसडब्ल्यू पद पर कार्यरत विजय हेडिया ने घायल राकेश को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। राकेश के घुटने और सीने से ऊपर के शरीर में चोट आई है। इसके अलावा उनका दाहिना हाथ झुलस गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments