Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकरी ने प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण को लेकर दिए जरूरी निर्देश

जिलाधिकरी ने प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण को लेकर दिए जरूरी निर्देश

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री चलते वाहनों से सड़क के किनारे प्लास्टिक बोतले एवं खाद्य पदार्थों के रैपर आदि फेंके जाते है। जिससे पर्यावरण दूषित होने की प्रबल संभावना होती है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यात्रा पड़ाव एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों किनारे अव्यवस्थित प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण एवं स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त बनाएं रखने के निर्देश दिए है।

इस सम्बंध में विकास भवन में स्वच्छता कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक रमेशचंद्र सिंह को नामित किया गया है। साथ ही स्वच्छता कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर -7302276833 को भी चालू रखा गया है। कंट्रोल रूम में सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। जिनके द्वारा यात्रा पड़ाव पर तैनात पर्यावरण मित्रों, सफाई कर्मी एवं सफाई निरीक्षकों व सुपरवाइजर से नियमित समन्वय स्थापित किया जाएगा।

सफाई व्यवस्था के अनुश्रवण एवं निगरानी पंचायत राज विभाग, स्वजल एवं जिला पंचायत की निर्धारित की गई है यात्रा पड़ाव के मुख्य बाजारों एवं कस्बों में प्लास्टिक एकत्रीकरण हेतु दुकानदारों एवं होटल व्यवसायियों को स्वज़ल एवं जिला पंचायत के द्वारा थैले वितरित किए जा रहे हैं। ताकि प्लास्टिक कूड़ा थैले में भरकर उसका काम्पेक्टर के माध्यम से उचित निस्तारण किया जा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments