Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधशराब की दीवार से बने घर पर आबकारी विभाग का छापा, 90...

शराब की दीवार से बने घर पर आबकारी विभाग का छापा, 90 लीटर शराब की बरामद

देहरादून: हरिद्वार में जहरीली शराब कांड में कई लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। आबकारी पुलिस की टीम ने मध्यरात्रि ऐसा मामला पकड़ा है जो चौंकाने वाला है। घर के बाहर शराब तस्कर ने चारों तरफ से दीवार बनाकर उसके अंदर ड्रम में शराब छुपा रखी थी। इस ड्रम का कनेक्शन पाइप के जरिए अपने कमरे में दे रखा है। जरूरत के मुताबिक वह इससे शराब निकाल कर बेचते है।

आबकारी टीम ने मौके से 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। बड़ी बात यह है कि यह शराब यहां तैयार नहीं की गई बल्कि बाहर से लाई गई है। विशेष रुप से उधम सिंह नगर क्षेत्र से कच्ची शराब की तस्करी के कई मामले कोतवाली पुलिस और आबकारी पुलिस पकड़ चुकी है।

शुक्रवार की मध्यरात्रि गुर्जर प्लाट गुमानी वाला श्यामपुर क्षेत्र में इस तरह की कच्ची शराब तस्करी की सूचना आबकारी विभाग को मिली थी। जिस पर विभाग के कर्मचारी को संबंधित घर में ग्राहक बनाकर भेजा गया। घर का मालिक समझ गया कि मामला गड़बड़ है। जिसके बाद विभाग की टीम जबरन इस घर में घुसी।

जब संबंधित घर के बेडरूम में पूरी जांच की गई तो दीवार में एक सुराख नजर आया। इस सुराख के जरिए आगे जांच बढ़ाई गई तो कमरे के बाहर दूसरी दीवार खड़ी करके ड्रम छिपाए गए थे। जिनके भीतर कच्ची शराब रखी गई थी।

जब संबंधित घर के बेडरूम में पूरी जांच की गई तो दीवार में एक सुराख नजर आया। इस सुराख के जरिए आगे जांच बढ़ाई गई तो कमरे के बाहर दूसरी दीवार खड़ी करके ड्रम छिपाए गए थे। जिनके भीतर कच्ची शराब रखी गई थी।

मौके से कुल 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में केवल सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी गुर्जर प्लाट अमित ग्राम श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी निरीक्षक के मुताबिक जानकारी लेने पर पता चला है कि शराब यहां नहीं बनाई जाती है,बल्कि ऊधम सिंह नगर और आसपास क्षेत्र से यहां आपूर्ति की जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments