Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमहामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी ने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट,...

महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी ने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट, आध्यात्मिक राजधानी के मसले पर हुई दोनों की चर्चा

-स्वामी ललितानंद ने दिया अरिंवंद केजरीवाल को आशिर्वाद,कहा जनता की उम्मीदों पर जरुर खरा उतरेंगे केजरीवाल

दिल्ली: महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी ने दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। कर्नल अजय कोठियाल संग दिल्ली पहुंचे महामंडलेश्वर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आर्शिवाद देते हुए उनसे मुलाकात कर आध्यात्मिक राजधानी बनाए जाने को लेकर चर्चा की।

अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा को लेकर ललितानंद गिरी जी ने उन्हें इस शुरुआत के लिए बधाई देते हुए कहा कि, उनके द्वारा उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने से जहां एक ओर उत्तराखंड को विश्व पटल पर नई पहचान मिलेगी, वहीं प्रदेश में रोजगार के कई अवसर यहां के युवाओं के लिए बनेंगे, जो ना सिर्फ युवाओं के रोजगार का एक जरिया बनेगा, बल्कि यहां पलायन को रोकने में भी कारगर साबित होगा।

स्वामी जी ने आगे कहा कि, उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के कण कण में देवताओं का वास है और चार तीर्थ होने के कारण यहां लाखों हिन्दु हर साल श्रद्वा लेकर आते हैं। आध्यात्मिक राजधानी बनने के बाद उत्तराखंड में ना सिर्फ चार तीर्थों का ,बल्कि अन्य उन सभी पौराणिक मठ मंदिरों का भी भाग्य उदय होगा, जो आज सरकार की अनदेखी के कारण विलुप्ति के कगार पर जा पहुंचे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की इस पहल का स्वागत करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आर्शिवाद दिया, और भेंट स्वरुप उन्हें रुद्राक्ष की माला और गंगाजल भेंट किया और ये कामना की, कि उत्तराखंड के लिए जो सपना अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी देख रही है, वो सपना जरुर पूरा हो, ताकि उत्तराखंड को ना सिर्फ देश में ,बल्कि पूरे विश्व में एक अलग पहचान मिल सके।

अरविंद केजरीवाल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि, जो भरोसा उनकी पार्टी पर उत्तराखंड की जनता ने जताया है, आप पार्टी उस विश्वास पर खरा उतरते हुए उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाकर नई पहचान जरुर दिलाएगी।

इस दौरान आप सहप्रभारी राजीव चौधरी,जंगपुरा विधायक प्रवीन कुमार भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments