Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिमहाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा:...

महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा: संजय राउत

देहरादून: राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में तोड़ने की कोशिश कर रही हैं| पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने भाजपा पर शिवसेना को तोड़ने की साजिश का भी आरोप लगाया हैं।

शिवसेना सांसद ने महाराष्ट्र में बाढ़ को लेकर सीएम शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ऐसे समय पर पार्टी के संसदीय दल को तोड़ने की कोशिश कर रहे है, जब राज्य के कुछ हिस्से बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फिर चाहे वह चिह्न हो या पार्टी हो, हम किसी भी जंग के लिए तैयार हैं। कुछ सांसद और विधायक भले ही हमें छोड़कर जा रहे हों, लेकिन केवल विधायकों और सांसदों से शिवसेना नहीं बनी।

उन्होंने कहा कि शिवसैनिक भविष्य में बागियों का कोई भी चुनाव जीतना मुश्किल कर देगी।

वहीं, शिंदे के दिल्ली दौरों पर सवाल उठाते हुए राउत ने कहा कि मुझे याद नहीं है कि कब शिवसेना के मुख्यमंत्रियों मनोहर जोशी या नारायण राणे को कैबिनेट विस्तार या दूसरी चीजों के लिए राष्ट्रीय राजधानी के चक्कर लगाने पड़े हों।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments