Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर हुआ घायल, दूसरा...

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर हुआ घायल, दूसरा भागने में कामयाब

देहरादून: फतेहपुर जिले में शुक्रवार देर रात को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर तमंचा व बाइक को किया बरामद।

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थरियांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी की संयुक्त टीम को रात करीब 11 बजे पशु तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम फैजुल्लापुर नहर पुलिया के पास पहुंची। नहर पुलिया जंगल में पुलिस की जीप देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में हथगाम थाने के रायपुर मुआरी निवासी मोहम्मद इमरान के पैर में गोली लगी।

उन्होंने आगे बताया कि उसका साथी बल्लू उर्फ आमिर निवासी हसवा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसे पकड़ने के लिए टीम सर्च अभियान चला रही हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मोहम्मद इमरान का तमंचा, बाइक आदि बरामद हुए। आरोपी मोहम्मद इमरान के खिलाफ पशु तस्करी के छह मुकदमे दर्ज हैं। दो बार पहले गैंगस्टर लगाया जा चुका है।

एसपी ने बताया कि आरोपी पर फिर गैंगस्टर लगाया जाएगा और उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments