Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमन की बात कार्यक्रम सबके लिए प्रेरणादाई: धामी

मन की बात कार्यक्रम सबके लिए प्रेरणादाई: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। इस दुरान उनके साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने पीएम द्वारा कही बातों को धरातल पर उतारने की बात कहीI

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में अंगदान जैसे पुण्य कार्य से दूसरे लोगों के जीवन को सहारा देने की बात कही है । मुख्यमंत्री ने कहा अंगदान के क्षेत्र में हम सभी को आगे बढ़ना होगा, जिससे अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात भी प्रधानमंत्री ने मन की बात में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में भी लगातार कार्य हो रहे है, उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस दिशा में और प्रयास किए जाय। राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हमेशा प्रेरणादाई होता है। 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण होगा। इससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता को समझा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments