Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक कल्याण मंत्री ने लिया केन्द्रीय रक्षा मंत्री के सैन्यधाम आगमन...

सैनिक कल्याण मंत्री ने लिया केन्द्रीय रक्षा मंत्री के सैन्यधाम आगमन की तैयारियों का जायजा

देहरादून : रविवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुनियाल गांव स्थित सैन्यधाम पहुंचे I उन्होंने वहां पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सैन्यधाम आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम के लिए शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है। 15 दिसंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री कलश में लाई गई मिट्टी के पूजन के साथ ही शहीदों के परिजनों के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं राज्यवासियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य में सैन्यधाम के निर्माण को राज्य के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर अब तक राज्य के जितने भी शहीद हैं उन सभी के आंगन की पवित्र मिट्टी को इकट्ठा कर सैन्यधाम लाने के लिए सैनिक कल्याण विभाग पिछले एक महीने से शहीद सम्मान यात्रा निकाल रहा है।मिट्टी के पूजन के साथ शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी न रहे इसके लिए वह खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 15 दिसंबर को होने वाले सैन्यधाम समारोह में राज्यमंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे।

सैनिक कल्याण मंत्री ने सैनिक कल्याण निदेशालय में पूर्व सैनिक संगठन पदाधिकारियों के साथ 15 दिसंबर को होने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व सैनिकों ने कमर कस ली है। इस दिन पूरे प्रदेश के शहीद परिजनों का सम्मान होगा। कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय सभागार में हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम प्रदेश के लोगों की भावना से जुड़ा मसला है। इस दिन यहां केंद्रीय रक्षा मंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक आना चाहते हैं। यही वजह है कि कई पूर्व सैनिक और उनके परिजन इस दिन होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए आगे आ रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान गणेश जोशी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति गैरोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, पार्षद सुंदर कोठाल, सिकंदर सिंह अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments