Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसिक तनाव के चलते सिपाही ने की आत्महत्या

मानसिक तनाव के चलते सिपाही ने की आत्महत्या

देहरादून: रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे सिपाही ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला।

छड़ायल हल्द्वानी निवासी 30 वर्षीय उमेश चंद्र 2011 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग रुद्रपुर पुलिस लाइन में थी। आरटीओ पुलिस चौकी इंचार्ज संजीत राठौर ने बताया कि उमेश 30 नवंबर से अनुपस्थित था। स्वजनों के मुताबिक उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। शनिवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। करीब ढाई बजे उसका भाई कमरे में देखने गया तो उमेश ठीक था लेकिन सुबह पांच बजे उमेश पंखे से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

सिपाही उमेश का विवाह नौ महीने पहले ही हुआ था। उसकी पत्नी अपने मायके अल्मोड़ा में एक स्कूल में अध्यापिका के तौर पर काम करती है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल में विवाह के बाद उसने 30 नवंबर तक ड्यूटी जॉईन की। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने होने लगी। जिसके चलते वह आगे ड्यूटी पर नहीं जा सका। स्वजनों की ओर से उसका इलाज भी कराया जा रहा था।

इससे पूर्व भी सिपाहियों कि आत्महत्या क़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। द्वाराहाट अल्मोड़ा व हाल छड़ायल नयाबाद निवासी मुकेश जोशी ने पारिवारिक तनाव के चलते सात जुलाई को फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दी थी। वहीं, भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी सिपाही दिलीप बोरा ने बैरक में 19 अगस्त को फांसी का फंदा लगा लिया था। गोलापर हल्द्वानी निवासी समीर भंडारी पुत्र कृष्णा भंडारी यहां पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार की सुबह वह ड्यूटी नहीं गए। शाम को घर आए तो कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। शाम करीब 7:30 बजे पत्नी जब छत पर गई तो फंदे के सहारे समीर लटका हुआ था। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि समीर 2006 बैच का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments