Latest news
सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर थे डा. अंबेडकरः राज्यपाल हम देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने को संकल्पबद्धः सीएम धामी उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2025 द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में ब्लड बैंक निर्माण कार्य युद्धस्तर पर उत्तरकाशी की डामटा क्षेत्र के चामी में हुई दुर्घटना बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर हैं युगदृष्टा: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सस्ती और निर्वाध विद्युत आपूर्ति वाला राज्य, अनौचित्यपूर्ण है कांग्रेस का प्रदर्शनः चौहान राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं राज्यपाल ने डोईवाला स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की बदरीनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम-गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्रनगर से शु...

[t4b-ticker]

Tuesday, April 15, 2025
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की...

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट

देहरादून। सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पर्वतीय क्षेत्रों के 250 से अधिक जनसंख्या की सम्पर्क विहीन पात्र बसावटों को सड़क मार्ग से संयोजित किये जाने का लक्ष्य है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा अत्याधिक ठंड तथा वन पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृतियां मिलने में देरी के कारण सड़कों के निर्माण के लिए कम समय मिल पाता है। जिस कारण कार्य की प्रगति प्रभावित होती है।
   मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से पी.एम.जी.एस.वाई. स्टेज-1 एवं स्टेज-2 के अवशेष कार्यों को पूर्ण किये जाने की निर्धारित समय-सीमा को मार्च 2024 से बढ़ाकर सितम्बर, 2024 तक करने का अनुरोध किया। जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री जोशी को सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार भी व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments