Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिमोदी जी ने एसआईटी की पूछताछ पर कभी भी ड्रामा नहीं किया:...

मोदी जी ने एसआईटी की पूछताछ पर कभी भी ड्रामा नहीं किया: अमित शाह

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2002 में हुए गुजरात दंगों पर कई अहम खुलासे किए हैं। न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में अमित शाह ने दंगों की जांच के लिए गठित एसआईटी और हाल के दिनों में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर हुए सवाल पर कहा, मोदी जी एसआईटी के सामने नाटक नहीं करते थे। इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

राहुल गांधी का बिना नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने एसआईटी की पूछताछ पर कभी भी ड्रामा नहीं किया कि मेरे समर्थन में आ जाओ। गांव-गांव से आओ। वो न आएं तो  एमएलए को बुला लो। सांसदों को बुला लो। पूर्व सांसदों को बुला लो। तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कहते थे, मैं सहयोग करने को तैयार हूं। हमारे यहां कोई भी व्यक्ति न्यायिक परिधि से बाहर नहीं है। 

गुजरात दंगों पर अमित शाह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक जांच हुई। इसमें हमें क्लीन चिट मिली। इसके अलावा नानावती आयोग ने अपनी रिपोर्ट में नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी। इसके बाद भी एसआईटी गठित की गई। लेकिन हमने हमेशा एसआईटी का सहयोग किया। क्योंकि, हमारा भरोसा न्यायिक प्रक्रिया पर है। हम हमेशा उसका सहयोग करते आए हैं। 

अमित शाह ने कहा, मैंने पीएम मोदी के दर्द को नजदीक से देखा है क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया चल रही थी तो सब कुछ सत्य होने के बावजूद भी हम कुछ नहीं बोलेंगे.. बहुत मजबूत मन का आदमी ही ये स्टैंड ले सकता है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी पर गलत आरोप लगाए गए थे। ऐसा करने वालों को अब माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि मोदी जी ने हमेशा ही कानून का साथ दिया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments