Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून की दस्तकः मूसलाधार बारिश से एयरपोर्ट पर जलभराव, नही लैंड हो...

मानसून की दस्तकः मूसलाधार बारिश से एयरपोर्ट पर जलभराव, नही लैंड हो पाई इंडिगो की फ्लाईट

देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते जहां शहर के बीच आवाजाही ठप है तो वहीं हवाई यातायात प्रभावित भी हुआ है। भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई।

शहर में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित होने के कारण इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। आज सुबह दिल्ली से 7.40 पर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट चक्कर लगाकर बिना लैंडिंग के लौट गई

फ्लाइट ने कुछ मिनट बाद फिर से दोबारा लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन दूसरे प्रयास में भी रन वे पर पानी भर जाने से फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। आसमान में कई चक्कर काटने के बाद 8.25 बजे विमान के पायलट ने लैंडिंग का तीसरा प्रयास किया, लेकिन तीसरे प्रयास में भी इंडिगो की ये फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई। वहीं अहमदाबाद से सुबह 7.50 पर देहरादून आने वाली इंडिगो की दूसरी फ्लाइट को बीच हवाई रूट से दिल्ली को डाइवर्ट कर दिया गया।

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पानी निकासी को एयरपोर्ट प्रशासन ने पिछला गेट खोला। जिस कारण अठुरवाला में पानी घुसने से अफरा तफरी मच गई। एयरपोर्ट से अठुरवाला जाने वाले बरसाती नाले उफन पर होने से कई घरों में पानी घुस गया।भारी बारिश से एयरपोर्ट के पास वाले गांवों समेत भानियावाला के घरों में पानी घुस गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments