Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के हालात का जायजा लेने सीएम पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम

प्रदेश के हालात का जायजा लेने सीएम पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम

देहरादून: प्रदेशभर में हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्‍होंने  भारी बारिश से प्रदेशभर के हालात का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

राज्य भर में भारी वर्षा और मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सचिवालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। उन्‍होंने यहां अधिकारियों के साथ राज्यभर की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीडब्‍ल्‍यूडी की टीम तैनात है। सभी सहयोगी विभाग काम कर रहे हैं। सभी विभाग तैयार हैं। सभी जिलाधिकारियों को कहा गया है कि जहां पर जलभराव हो रहा है उन इलाकों का ध्‍यान रखा जाए।

उन्होंने कहा बरसात रुकने के बाद हालातों का जायजा लिया जाएगा और उसी हिसाब से सभी विभाग कार्य करेंगे। कहा कि चारधाम श्रद्धालुओं से में लगातार अपील करता हूं कि अगर मौसम खराब होता है तो यात्रा रोक दें। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर बनाएं रखें।

देहरादून में बारिश से नौ सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। एक स्टेट हाईवे और नौ ग्रामीण सड़कों पर मलबा आया हुआ है। प्रशासन की मशीनरी सड़के खोलने में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments