Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड4000 से ज़्यादा मकानों पर सरकार चलायेगी बुल्दोज़र, जनता का कहना दलितों...

4000 से ज़्यादा मकानों पर सरकार चलायेगी बुल्दोज़र, जनता का कहना दलितों के खिलाफ हो रहा अन्याय

देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी में वनभूलपुरा इलाके में रेलवे की ज़मीन पर बन चुके 4000 से ज़्यादा मकानों के टूटने के आसार बन गए हैं और लोग तोड़-फोड़ से पहले ठीक से पुनर्वास किए जाने की मांग करने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर टिहरी में बुलडोज़र चलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे पुष्कर धामी सरकार के मंत्री सतपाल महाराज का दबाव बताकर दलितों के खिलाफ अन्याय करार देकर विवाद खड़ा कर दिया है।

मकानों को ​हटाने के लिए हाई कोर्ट ने रेलवे और ज़िला प्रशासन से योजना के बारे में पूछा है. कोर्ट के इस रुख के बाद सरकारी ज़मीन पर बसे इन मकानों के तोड़े जाने का अंदेशा है। अब यहां के लोग मकानों को तोड़ने से पहले जगह देने की मांग कर रहे हैं। यह मामला राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है।

हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश जनता को मदद का भरोसा देते हुए कह रहे हैं कि जो लोग सालों से इस ज़मीन पर रह रहे हैं, उनकी ज़मीन बचाने के लिए वो देश की सबसे बड़ी अदालत से राहत लेकर आएंगे। इससे पहले भी हल्द्वानी में कुछ अतिक्रमण तोड़े जाने का विरोध कर चुके हृदयेश आरोप लगा चुके हैं कि कांग्रेस समर्थकों के निर्माणों को भाजपा सरकार बदले की भावना से निशाना बना रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments