Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच योगशिक्षा की गुणवत्ता,  मानव संसाधनों के साझा उपयोग और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के समन्वय को लेकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सेमीनार हॉल में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता वियतनाम से छात्रों के एक दल को योग सीखने एसजीआरआर विश्वविद्यालय लेकर आए कंपनी के प्रतिनिधिमंडल और एसजीआरआर विश्वविद्यालय के मध्य हुआ।
समझौते के अंतगर्त अकादमिक मानव संसाधनों का साझा उपयोग दोनों संस्थानों के छात्रों के हित में करना शामिल है। समझौते मे यह बिंदु भी शामिल है कि दोनों संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने में एक दूसरे की मदद करेंगे। दोनों संस्थान मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कॉन्फ्रेंसों और अन्य गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इसके साथ ही दोनों संस्थान शोध एवं अन्य गतिविधयों को भी बढ़ावा देंगे।
इस मौके पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. कुमुद सकलानी ने कहा कि इससे न केवल योग शिक्षा का विस्तार होगा बल्कि दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक रिश्ते भी बेहतर होंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने कहा कि योग में भी शोध की व्यापक संभावनाएं हैं और उम्मीद है इस समझौते से योग के क्षेत्र में शोध क नए रास्ते खुलेंगे। समझौते पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने जबकि जीएलजी ग्रुप के फाऊंडर हो थी थान मिन्ह ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर योग एवं नेचुरोपैथी संकाय के डीन प्रो. कंचन जोशी, प्रो. सरस्वती काला, डॉ. एसपी रयाल, डॉ. अनिल थपलियाल, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. अंशु, डॉ. प्रेरणा एवं जीएलजी की ओर से ले टैन थान्ह मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments