Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयऋषभ पंत को लिगामेंट उपचार के लिए किया जायेगा मुंबई एयरलिफ्ट, बीसीसीआई...

ऋषभ पंत को लिगामेंट उपचार के लिए किया जायेगा मुंबई एयरलिफ्ट, बीसीसीआई ने दी मंजूरी

देहरादून: कार दुर्घटना में घायल भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब खतरे से बाहर है I उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द व सूजन अभी बनी हुई है। जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है।

साथ ही पंत को लिगामेंट इंजरी के उपचार के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। डीडीसीए निदेशक श्याम शर्मा ने बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। जहां उनके घुटने और टखने की चोट का भी उपचार किया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई ने मंजूरी दे दी है I

मुबंई में ऋषभ पंत के बीसीसीआइ के खेल आर्थोपेडिक डॉक्‍टरों की देखरेख में रहने की उम्मीद है। जरूरत पढ़ने पर ब्रिटेन या अमेरिका में सर्जरी की जाएगी, जिस पर बीसीसीआइ द्वारा फैसला किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments