Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeशिक्षानैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, 21 सितम्बर तक...

नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, 21 सितम्बर तक जवाब दाखिल करने के दिए आदेश

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भेज कर भर्ती परीक्षा को लेकर कई सवालों के जबाब मांगे हैं। नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को 21 सितम्बर से पहले अपने जवाब दाखिल करने के आदेश दिए।

यूकेएसएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने के बाद से विपक्ष मामले में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। जिसके चलते सरकार लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है।

यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने नेनितल हाईकोर्ट पर याचिका दायर की थी| जिस पर सुनवाई करने के बाद सरकार से पूछा है कि परीक्षा में किस-किस की नियुक्ति कैसे-कैसे हुई| साथ ही कोर्ट ने सरकार को उसका पूरा चार्ट बनाकर 21 सितम्बर से पहले दाखिल करने के आदेश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments