Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसानंदाकिनी नदी में गिरा वाहन, चालक की मौत

नंदाकिनी नदी में गिरा वाहन, चालक की मौत

चमोली: जनपद के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा, जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने थाना नंदानगर को सूचना दी कि सीतेल रोड पर पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन रोड से नीचे गिर गया। पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने राहत बचाव अभियान चलाकर चालक को बाहर निकाला। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया गया। चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments