Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनेशनल मास्टर्स खेलो फुटबाल प्रतियोगिता के तहत चालीस से पचास वर्ष के...

नेशनल मास्टर्स खेलो फुटबाल प्रतियोगिता के तहत चालीस से पचास वर्ष के खिलाड़ी दिखायेंगे मैदान में हुनर

देहरादून: नेशनल मास्टर्स खेलो फुटबाल प्रतियोगिता के तहत दिल्ली के त्यागराज स्पोर्टस काम्पलैक्स में फूटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो रहा हैI इस प्रतियोगिता में चालीस से पचास वर्ष के पुरूष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगेI प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 3 मई तक चलेगी, जिसमें उत्तराखंड की टीम के अलावा विभिन्न प्रदेशों की टीमों के सीनियर खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगेI

नेशनल मास्टर्स खेलो फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी विरेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। रावत नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में भारत के टेक्निकल डायरेक्टर के साथ स्लेक्शन कमेटी के सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग करने जा रही हैI साथ ही टीम के खिलाडि़यों की घोषणा भी की। जिसमें कमल सिंह रावत कप्तान, सुनील गुरूँग, विमल सिंह, हिम्मत सिंह, विनोद गुसाँई, विरेन्द्र रावत, विजेन्द्र सिंह,प्रेम सिंह बिष्ट, योगेन्द्र क्षेत्री, दीपक सिंह, धर्मेन्द्र खरोला, सुरेन्द्र रावत, राकेश चन्द, दिवाकर प्रसाद, सतीस रावत व गोल कीपर संदीप थापा, खिलाड़ी भाग लेंगेI

इस दौरान खिलाडियों ने प्रदेश सरकार से दिल्ली में ठहरने व खाने की ब्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग की।साथ ही फुटबाल खेल की सूबे में लगातार हो रही उपेक्षा पर चिन्ता व्यक्त कीI पत्रकार वार्ता में प्रदेश के पूर्व राष्ट्रीय खिलाडियों ने भी अपने विचार रखे और कहा सरकार को उत्तराखंड में फुटबाल के खेल को बढावा देना चाहिए, जिससे देश व विदेशों में हमारे प्रदेश का नाम रोशन होगा और खिलाडि़यों का भविष्य उज्जवल होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments