Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयनिर्देशों का पालन न करना पंजाब एंड सिंध बैंक को पड़ा भरी,...

निर्देशों का पालन न करना पंजाब एंड सिंध बैंक को पड़ा भरी, आरबीआई ने लगाया लाखों का जुर्माना

देहरादून: ब्याज से जुड़े कर्ज के मामले में जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने पर आरबीआई ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक पर कुछ आरोप थे, जो सही साबित हुए हैं।

देश की केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोका है। ब्याज से जुड़े कर्ज के मामले में जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने पर यह कार्रवाई करते हुए बैंक पर 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने कुछ दिनों पहले ही बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि ‘बाहरी बेंचमार्क आधारित उधार’ द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने पर उसने पंजाब एंड सिंध बैंक पर 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पंजाब एंड सिंध बैंक की एक वैधानिक जांच में निर्देशों का उल्लंघन पाया गया है। 

आरबीआई ने कहा कि अन्य बातों के साथ-साथ बैंक ने कुछ फ्लोटिंग रेट रिटेल लोन और फ्लोटिंग रेट लोन को सूक्ष्म और लघु उद्यमों से जोड़ा है, जो 1 अक्टूबर 2019 के बाद बढ़ाए गए थे। बाहरी बेंचमार्क के बजाय एमसीएलआर के लिए बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments