Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिआजकल कांग्रेस के कुछ नेता गंगा आरती का ढोंग कर रहे हैं:...

आजकल कांग्रेस के कुछ नेता गंगा आरती का ढोंग कर रहे हैं: जेपी नड्डा

देहरादून: रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देहरादून और उत्तरकाशी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। देहरादून के सहसपुर में उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों से पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रोपवे के लिए खास प्रविधान रखा है। इससे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को बड़ा लाभ मिलेगा। 

वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए नड्डा ने कहा कि, आजकल कांग्रेस के कुछ नेता गंगा आरती का ढोंग कर रहे हैं। ये वही हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण को अटकाने का काम किया। आजकल ये लोग चंदन लगाकर कैमरे के सामने आकर भाषण दे रहे हैं। इनके हाथी के दांत खाने के कुछ और, दिखाने के कुछ और हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेता को इसी बहाने भारतीय संस्कृति याद तो आई और उन्होंने मंदिरों में जाना शुरू किया। यह देखकर मुझे इस बात की खुशी है कि यह भी उन्हें भाजपा ने ही सिखाया|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments