Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअब बाजार में मिल सकेंगे पहाड़ के प्रसिद्ध फल बेडू से बने...

अब बाजार में मिल सकेंगे पहाड़ के प्रसिद्ध फल बेडू से बने जूस,जैम और चटनी

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देशन में कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयासों से स्थानीय फल बेड़ू जिसे पहाड़ी अंजीर भी कहा जाता है, से जैम, चटनी एवं जूस तैयार किया हैI जिलापंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बेड़ू से बने जैम, चटनी एवं जूस उत्पादों को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लांच किया | बेडू से तैयार सभी उत्पादों की मार्केटिंग हिलांस के माध्यम से की जायेगी। ये उत्पाद ऑर्गेनिक उत्पाद हैंI

बता दें कि बेड़ू फल पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों, बंजर भूमि तथा खेतों में आसानी से अधिकांशतया पाया जाता है। बेड़ू फल के सदुपयोग को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने इसे पहाड़ी अंजीर नाम देते हुए इस फल से खाद्य व पेय उत्पाद तैयार करने के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया था | जिसके फलस्वरूप सम्बन्धित विभागों ने संयुक्त प्रयासों से बेड़ू फल के प्रसंस्करण पर काम करना शुरू किया तथा बेड़ू फल से जैम, चटनी व जूस तैयार किया! जिलाधिकारी ने कहा कि इसका कॉमर्शियल प्रोडक्शन शीघ्र ही प्रारम्भ किया जायेगाI इस पर वर्कआउट किया जा रहा हैI इसका बेनिफिट रेशियो निकालते हुए कॉमर्शियल प्रोडक्शन शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगाI बेड़ू फल से अन्य खाद्य उत्पादों को भी तैयार करने के प्रयास जारी हैंI

बेड़ू फल की विशेषताओं पर प्रकाश डालें तो यह फल औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन सी, प्रोटीन, फारफोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाये जाते हैं! शोधकर्ताओं के अनुसार यह फल फेफड़ो एवं बलैन्डर से सम्बन्धित बीमारियों के लिये लाभदायक पाया गया है! यह फल त्वचा सम्बन्धी रोगों एव संक्रमण को रोकने में भी लाभप्रद पाया गया है!

इस अवसर पर सीडीओ अनुराधा पाल, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा,जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी रितू टम्टा, आजीविका से कुलदीप बिष्ट आदि उपस्थित थे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments