Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिमहाशिवरात्रि के पावन दिन पर तय होगी बाबा केदार के कपाट खुलने...

महाशिवरात्रि के पावन दिन पर तय होगी बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि

देहरादून: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की जाएगी। तिथि तय शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की जाएगीI एक मार्च महाशिवरात्रि के पावन दिन पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।

इस शुभ अवसर पर आराध्य देवी-देवताओं का श्रृंगार व आरती के बाद भोग लगाया जाएगा। वही सुबह 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में आचार्यगणों व वेदपाठियों के द्वारा पंचांग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही बाबा की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से धाम प्रस्थान का दिन भी तय होगा।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में होने वाले अनुष्ठान के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा।

इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह, सदस्य व वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments