Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिपटवारी पेपर लीक : युवाओं में आक्रोश, कांग्रेस ने कराया सरकार की...

पटवारी पेपर लीक : युवाओं में आक्रोश, कांग्रेस ने कराया सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी लिखित परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद युवाओं में गुस्‍सा है।

शुक्रवार को पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामले सामने आया I जिसके बाद विपक्षियों ने युवाओं के साथ मिलकर सरकार के विरोध में मोर्चा खोल दिया। राजधानी देहरादून में इसके विरोध में लैंसडाउन चौक के समक्ष आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्‍य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं, गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर महानगर युवा कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। हल्द्वानी बुद्धा पार्क में भी कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। पुलिस ने बमुश्किल कार्यकर्ताओं को रोका।

सरकार पर उठाये सवाल

इस दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारों के सपनों को निगलने का काम कर रही है। पुष्कर सिंह धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। यहां तक कि एक पटवारी की परीक्षा भी सरकार पारदर्शिता के साथ संपन्न नहीं करा पा रही है। यह अपने आप में सवालिया निशान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments