Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपिथौरागढ़ से चम्पावत जा रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 5...

पिथौरागढ़ से चम्पावत जा रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 5 घायल

देहरादून: मंगलवार सुबह टनकपुर -तवाघाट हाईवे में पिथौरागढ़ की तरफ से चम्पावत जा रहा पिकप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन संख्या यूपी 21 सीएन 6767 एक्वा पैराडाइज के पास सड़क पर पलटने के बाद खाई में गिर गया। वाहन में सवार सात लोगों में से दो की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। 

वाहन में सवार मुनासिब पुत्र मुस्लिम 22 वर्ष निवासी खरंजा फतेहपुर मुरादाबार , नाजिम 24 वर्ष पुत्र यामीन निवासी अलाहदापुर अलीगढ़ यूपी, मोबिन 35 वर्ष पुत्र यामीन निवासी बहेड़ी थाना भोजपुर बरेली यूपी, वसीम 32 वर्ष पुत्र दूलाहजी निवासी खरंजा फतेहपुर मुरादाबाद , इमरान 27 वर्ष पुत्र हबीब अहमद निवासी पागबड़ा मुरादाबार यूपी गंभीर घायल हो गए । वाहन में सवार रब्बानी 25 वर्ष पुत्र इस्लाम निवासी लालपुर मुरादाबाद उत्त्तर प्रदेश और सुभान 28 वर्ष पुत्र दुलारी निवासी फतेहपुर मुरादाबाद की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु को गई । साथ ही मुनासिब और नाजिम की स्थिति बेहद गंभीर होने से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस , एसडीआरएफ ,फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।वाहन में सवार सभी लोग उत्त्तर प्रदेश के मुरादाबाद ,बहेड़ी और अलीगढ़ के हैंं। ये लोग पुराने कपड़ों से कंबल आदि बनाने का कार्य करते हैं। जिसके चलते वह पुराने कपड़ों के लिए धारचूला गए थे वापसी में मंगलवार को पिथौरागढ़ से चम्पावत को जा रहे थे। पिथौरागढ़ से लगभग सात किमी दूर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी साफ तौर पर पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments