Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी की पिथौरागढ़ रैली ऐतिहासिक रहीः कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रधानमंत्री मोदी की पिथौरागढ़ रैली ऐतिहासिक रहीः कृषि मंत्री गणेश जोशी

पिथौरागढ़/देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री और पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा प्रभारी गणेश जोशी ने शुक्रवार को राज्य मुख्यालय पहुंचने के बाद मीडिया से वार्तार के दौरान पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत क्षेत्र की जनता का आभार जताया।
     कैबिनेट मंत्री ने कहा की एक लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने पहुँचे और पिथौरागढ़ की जनसभा को ऐतिहासिक बनाया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दौरे से जहां मानसखंड के धार्मिक पर्यटन में बल मिलेगा, वहीं उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा।
      कैबिनेट मंत्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित जनसभा संयोजक और प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत जनपद के पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
      मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिथौरागढ़ की जनता से सीधे अपने आप को जोड़ा अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड के कई रमणीक स्थानों पर अपने अनुभव को भी याद किया। कार्यक्रम के दौरान 4200 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments